Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोली, निष्क्रिय कार्यकर्ता होंगे बाहर

कांग्रेस महिला सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 04 Aug 2017 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 10:52 PM (IST)
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोली, निष्क्रिय कार्यकर्ता होंगे बाहर

हरिद्वार, [जेएनएन]: धर्मनगरी में आयोजित कांग्रेस महिला सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने सम्मेलन से गैरहाजिर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया। 

loksabha election banner

उत्तरी हरिद्वार के राधा कृष्ण धाम में आयोजित महिला कांग्रेस के एक दिनी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन में जान फूंकने को प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को पूरी कमेटी भंग कर नई कमेटी बनाने को कहा। उन्होंने मातृशक्ति से शराबबंदी को सड़कों पर उतरकर  जनांदोलन छेडऩे की अपील की। साथ ही आसन्न निकाय और लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं जो शर्मनाक है। महंगाई चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि खुद पर और नेतृत्व पर विश्वास करने की जरूरत है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन आने की बात कही थी। विदेशों में जमा काला धन वापस लाने और प्रत्येक भारतीय के खाते में 15-15 लाख आने की बात कही थी। आज देश का प्रत्येक नागरिक उनसे  पूछ रहा खाते में पैसे कब आएंगे। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। 

उन्होंने सरकार पर प्रदेश को शराब माफिया के हवाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खनन माफिया सरकार पर हावी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही पहली कैबिनेट ने राज्य खाद्य योजना में मिलने वाले सस्ते खाद्यान्न के दाम दोगुने कर दिए। उन्होंने मातृ शक्ति से एकजुट होकर सरकार के जनविरोधी निर्णय के विरुद्ध सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। 

प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं से महिलाओं के बीच जाकर उन्हें कांग्रेस से जोडऩे का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह और राज्य महिला कांग्रेस की प्रभारी संतोष चौहान ने भी केंद्र सरकार पर हल्ला बोला।

इस मौके पर उत्तराखंड प्रभारी सुनीता सहरावत, सतपाल ब्रह्मचारी, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, दर्जाधारी संजय पालीवाल, विकास त्यागी, कलीम खान, रश्मि चौधरी समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: पीएम से मिले मदन कौशिक, विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शिक्षकों की कमी जल्द होगी पूरी: अजय भट्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.