नारसन में टिकैत की स्मृति में किसान भवन का शिलान्यास
संवाद सूत्र, नारसन: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सुप्रीमो स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृ
संवाद सूत्र, नारसन: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सुप्रीमो स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में नारसन में किसान भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि यह भवन किसानों के लिए बेहद उपयोगी होगा। इसका प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा।
राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज परिसर में भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत ने किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि किसान संघर्ष कर कैसे अपनी जायज मांगों को मनवा सकता है। वह किसान एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से चौधरी महेंद्र ¨सह टिकैत का विशेष लगाव रहा है। प्रेम विद्या सभा ने किसान भवन बनाने का जो प्रस्ताव दिया हैं वह सराहनीय है। राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव नरेश चौधरी ने कहा कि बाबा टिकैत के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने किसानों को हक और स्वाभिमान के साथ जीने की राह दिखाई। उन्होंने सरकारों को बता दिया कि किसान अन्नदाता हैं और उसकी यदि उपेक्षा हुई तो यह देश के लिए खतरनाक होगा। इस मौके पर सुरेंद्र ¨सह, रवि चौधरी, राममूर्ति, हरेंद्र ¨सह, राजीव, धर्मपाल ¨सह, नरेन्द्र ¨सह, विवेक, तेजपाल ¨सह, अमर ¨सह, नवीन प्रधान आदि मौजूद रहे।