विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईआईटी रुड़की दीक्षा समारोह का दूसरा दिन, 1424 छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

By Rena Edited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 20 Sep 2026 11:24 AM (IST)

आईआईटी रुड़की में दीक्षा समारोह का दूसरा दिन शुरू हो गया है, जिसमें 1424 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

दीक्षांत भवन में रविवार को द्वितीय दिवस आयोजित दीक्षा समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं।

दीक्षांत भवन में रविवार को द्वितीय दिवस आयोजित दीक्षा समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के दीक्षांत भवन में द्वितीय दिवस दीक्षा समारोह का शुभारंभ हो गया है।

रविवार को दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हीरो मोटोकार्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले उपस्थित हैं। जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि आयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डा. कपिल गर्ग शामिल हुए हैं।

द्वितीय दिवस 1424 छात्र- छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। उपाधि प्राप्त करने वालों में स्नातकोत्तर और पीएचडी के विद्यार्थी शामिल हैं। दीक्षा समारोह में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर केके पंत, उप निदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार, डीन आफ एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर एनके नवानी, सीनेट के सदस्य आदि उपस्थित हैं।

यह भी पढ़ें- 'जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था', आईआईटी रुड़की में एनएसए अजीत डोभाल ने सुनाया किस्सा