Move to Jagran APP

फूलों की होली खेल नव पार्षदों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता रुड़की भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को बीएसएम इंटर कॉलेज मे

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:16 PM (IST)
फूलों की होली खेल नव पार्षदों को किया सम्मानित
फूलों की होली खेल नव पार्षदों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में होली मिलन एवं नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर फूलों की होली खेली गई। वहीं कविताओं का पाठ भी किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में नव निर्वाचित पार्षद दया शर्मा, नीतू शर्मा, देवकी जोशी, राखी शर्मा एवं डॉ. नवनीत शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं राजवंशी, डॉ. गोपाल शर्मा, अरविद शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, विनय प्रताप, रामशंकर सिंह, मुनेश शर्मा एवं संजीव शर्मा ने कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण, जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रामानंद शर्मा, डीपी शर्मा, पंडित रमेश सेमवाल, रमेश चंद शर्मा, जेपी शर्मा, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, वासुदेव पंत, दिनेश शर्मा, आरडीएस कपिल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।

विश्वनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय होली का आयोजन

रुड़की: रविवार को आदर्श शिवाजी नगर समिति की महिलाओं ने विश्वनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय होली का आयोजन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने खूब होली खेली। सबने एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी को आपस में मिल-जुलकर होली का त्योहार मनाने का आह्वान किया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश नेगी ने बताया कि पर्वतीय होली मिलन समारोह का आयोजन क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों में होली तक इसी प्रकार से जारी रहेगा। इस मौके पर संतोषी राणा, राजेश्वरी गुसाईं, संपत्ति चौहान, विमला चौहान, उर्मिला रावत, देवेश्वरी नेगी, अर्चना बड़थ्वाल, पितांबरी नेगी, विजय नेगी, देव गुसाईं, सुशीला चौहान, विश्वंभरी देवी, आनंदी देवी, विमला देवी, महेश्वरी नेगी, सरोज बर्थवाल, अनीता काला उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.