ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मजूदर की मौत
संवाद सूत्र, भगवानपुर: गागलहेड़ी तिराहे पर लकड़ी से लदे ट्रैक्टर पर चढ़ते समय एक मजदूर ट
संवाद सूत्र, भगवानपुर: गागलहेड़ी तिराहे पर लकड़ी से लदे ट्रैक्टर पर चढ़ते समय एक मजदूर ट्राली के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। चालक से हादसे की बाबत पूछताछ की जा रही है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांवा निवासी फरमान गांव से ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लेकर यमुनानगर जाता है। इसके साथ ट्रैक्टर ट्राली पर शौकीन(20) पुत्र जमशेद भी रहता है। शनिवार सुबह दोनों ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी लेकर यमुनानगर जा रहे थे। जैसे ही वाहन गागलहेड़ी तिराहे के पास पहुंचा तो शौकीन कुछ सामान लेने के लिए ट्रैक्टर से उतर गया। सामान लेने के बाद वह चलते ट्रैक्टर में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गए। ट्राली के नीचे आने से वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। घायल को सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक से हादसे की बाबत पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी गो¨वद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।