दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, चार घायल
झबरेड़ा: नगला कुबड़ा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर ल
झबरेड़ा: नगला कुबड़ा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव निवासी शदाकत का गांव के ही एक व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। शुक्रवार को एक पक्ष के करीब सात लोगो ने शदाकत पक्ष पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। हमले में जिशान (8), शदाकत, अहकाम, फरीदा घायल हो गई। पीड़ितों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। घटना को लेकर गांव के दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। मामले में पुलिस को पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संसू)