फैक्ट्री के मैनेजर का कार से लेपटॉप उड़ाया
रुड़की: स्टील फैक्ट्री के मैनेजर की कार से टप्पेबाजों ने लेपटॉप साफ कर दिया। घटना थान
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:35 PM (IST)
रुड़की: स्टील फैक्ट्री के मैनेजर की कार से टप्पेबाजों ने लेपटॉप साफ कर दिया। घटना थाने के ठीक सामने हुई। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव के पास जगदंबा स्टील फैक्ट्री है। स्ट्रील फैक्ट्री में वाईबी ¨सह मैनेजर हैं। शनिवार को वह कार से कस्बे में आए थे। थाने के ठीक सामने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर वह फल खरीदने लगे। इसी बीच मौका पाकर किसी ने उनकी कार की खिड़की को खोलकर सीट पर रखा लेपटॉप साफ कर दिया। मैनेजर जब फल खरीदकर वापस आये तो कार से लेपटॉप गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आस-पास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। बावजूद पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें