स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास: चैंपियन
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। युवाओं को व्यायाम व खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
लक्सर: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। युवाओं को व्यायाम व खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विधायक चैंपियन ने सोमवार को हुसैनपुर गांव में चैंपियन फिटनेस हेल्थ क्लब जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत चिता का विषय है। युवाओं को अपनी फिटनेस के लिए जागरूक होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के संदेश को दोहराते हुए उन्होंने युवाओं से व्यायाम की अपील की। इस अवसर पर जिम संचालक विनीत चौधरी, शोभाराम चौधरी, नाथूराम चौधरी, वीर सिंह चौधरी, सतीश चौधरी, जोश सिंह, ब्रहमपाल, मदनपाल आदि मौजूद रहे।