विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में युवक ने किया सुसाइड, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:12 AM (IST)

हरिद्वार की इंद्रा कॉलोनी में एक युवक मयंक उर्फ सन्नी ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. इंद्रा कॉलोनी में युवक मयंक उर्फ सन्नी ने की आत्महत्या।

  2. शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला, सुसाइड नोट नहीं।

  3. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। इंद्रा कॉलोनी एक युवक ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंद्रा कॉलोनी में आत्मत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मयंक उर्फ सन्नी के रूप में कराई।

शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि मयंक की माता काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खुला पाया, उन्होंने युवक को फंखे में लटकता हुआ देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में मंदिर परिसर में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, भागकर बचाई पुजारी और कर्मचारियों ने जान