विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ ने राष्ट्रीय वॉविनाम में लहराया परचम, अब कंबोडिया में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:45 PM (IST)

पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र कुलश्रेष्ठ ने वॉविनाम मार्शल आर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के कक्षा 10 के छात्र कुलश्रेष्ठ ने वॉविनाम मार्शल आर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर हरिद्वार पुलिस का मान बढ़ाया है।

जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद कुलश्रेष्ठ का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह आगामी नवंबर में कंबोडिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

छात्र की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद में कुलश्रेष्ठ को बधाई देकर उसका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उसे शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विद्यालय के साथ-साथ हरिद्वार पुलिस के लिए भी गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कुलश्रेष्ठ इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुका है। अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से स्कूल में भी उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर सीओ लाइन बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रधानाचार्य ममता तोमर और खेल प्रशिक्षक धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार पहुंचीं 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, दक्षिण काली मंदिर में की पूजा-अर्चना