विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में दोबारा काम पर रखने से इनकार पर भड़का सफाईकर्मी, की आत्मदाह की कोशिश

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:24 AM (IST)

ठेकेदार द्वारा दोबारा काम पर रखने से इनकार करने पर हरिद्वार में एक सफाईकर्मी ने जिला महिला अस्पताल में आत्मदाह ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. ठेकेदार ने काम पर रखने से किया इनकार।

  2. सफाईकर्मी ने अस्पताल में आत्मदाह का प्रयास किया।

  3. डॉक्टरों-कर्मचारियों ने बचाकर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ठेकेदार द्वारा काम पर दोबारा रखने से मना करने से आहत एक सफाई कर्मी ने जिला महिला अस्पताल पहुंच आत्मदाह की कोशिश की। उसने सीएमएस कक्ष में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद डाक्टरों और कर्मचारियों की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल की मोर्चरी में तैनात रहे ठेका सफाईकर्मी करण को वर्ष 2022-23 में तत्कालीन सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान ठेकेदार ने काम से हटा दिया था। करीब तीन साल बाद कर्मचारी ने ठेकेदार से दोबारा काम पर रखने की जिद की, लेकिन ठेकेदार के मना करने पर गुस्से जिला महिला अस्पताल पहुंच गया और सीधे सीएमएस कक्ष में जा धमका।

वर्तमान सीएमएस डा. राजेश गुप्ता के कक्ष में पहुंचकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। कक्ष में मौजूद डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत साहस दिखाते हुए उसे दबोच लिया। सीएमएस ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शहर कोतवाली के एसएसआइ नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले इस युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। बाद में उचित काउंसलिंग के बाद उसे उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जेल से छूटते ही गेट पर बनाई रील, पुलिस ने दबोचकर शांतिभंग में किया चालान