विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में सैलून संचालक ने की आत्महत्या, व्यापार में घाटा बना वजह

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:31 PM (IST)

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की राम धाम कॉलोनी में एक सैलून संचालक नीरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना सिडकुल क्षेत्र के राम धाम कॉलोनी की है। प्रतीकात्मक

घटना सिडकुल क्षेत्र के राम धाम कॉलोनी की है। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सैलून संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली। घटना सिडकुल क्षेत्र के राम धाम कॉलोनी की है।

पुलिस के मुताबिक, नीरज निवासी ग्राम अंबेटा रिंग दान थाना झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश ने कुछ महीने पहले कॉलोनी में अपना सैलून खोला था। पास में ही उसने किराए पर कमरा लिया हुआ था।

स्वजनों का कहना है कि सैलून ठीक नहीं चलने के कारण नीरज परेशान चल रहा था। आज सुबह नीरज ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद के दो श्रद्धालु लापता, तलाश जारी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आबकारी विभाग ने पकड़ी हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार