विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में अस्पताल के सामने युवक ने काट ली गर्दन, खून से लथपथ जमीन पर गिरा; हालत गंभीर

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:16 AM (IST)

हरिद्वार में रेलवे रोड स्थित तुलसी अस्पताल के पास एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी गर्दन काट ली। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सामने युवक ने काट ली गर्दन।

अस्पताल के सामने युवक ने काट ली गर्दन।

HighLights

  1. युवक ने रेलवे रोड पर अपनी गर्दन काटी।

  2. गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, पहचान अज्ञात।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शहर के रेलवे रोड स्थित तुलसी अस्पताल के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी गर्दन काट ली।

लहूलुहान हालत में युवक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सरेराह हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में किशोरी ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।