विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar: इन-इन तारीख को 70 मिनट देरी से चलेगी हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

By Manish kumarEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 04 Nov 2023 10:57 AM (IST)

Haridwar हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून रेलखंड के रायवाला रेलवे स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन देरी से चलेगी। चार नवंबर आठ ...और पढ़ें

देरी से चलेगी ट्रेन (फाइल फोटो)
देरी से चलेगी ट्रेन (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून रेलखंड के रायवाला रेलवे स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते चार नवंबर, आठ नवंबर, नौ नवंबर और 11 नवंबर को ट्रैफिक बंद किया गया है। इसके चलते कई ट्रेनें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे विलंब से चलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली ट्रेन चार नवंबर, आठ नवंबर और नौ नवंबर को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 90 मिनट विलंब से चलेगी। हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन चार नवंबर, आठ नवंबर और नौ नवंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 70 मिनट विलंब से चलेगी।

20 मिनट देरी से चलेगी ये ट्रेन

सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली ट्रेन सात और आठ नवंबर को 20 मिनट, काठगोदाम-देहरादून जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन चार नवंबर और आठ नवंबर को 20 मिनट की देरी से चलेगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: देहरादून-लखनऊ के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत, CM धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

15 मिनट की देरी से चलेगी ये ट्रेन

अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सात और आठ नवंबर को 15 मिनट की देरी, नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस चार नवंबर, आठ नवंबर और नौ नवंबर को 15 मिनट की देरी से चलेगी।