विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: देहरादून-लखनऊ के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत, CM धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sat, 04 Nov 2023 04:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजधानी को बेहतर ट्रेन सेवा से जोडऩे के मद्देनजर देहरादून-लखनऊ ...और पढ़ें

CM धामी की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई।
CM धामी की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात हुई।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजधानी को बेहतर ट्रेन सेवा से जोडऩे के मद्देनजर देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन पर जोर दिया है। उन्होंने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में इसका आग्रह भी किया। इसके अलावा टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति देने के साथ ही रेल सेवाओं के विस्तार का अनुरोध किया। 

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से भेंट के दौरान प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार व देहरादून को जोडऩे के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का फिर से परिचालन करने और टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से राज्यवासियों व पर्यटकों को सुगम यातायात सुलभ होगा। साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी। रेल मंत्री ने सभी विषयों पर हर संभव सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।