विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर पहुंची सीबीआई, तो भूले याददाश्त... बोले- 'कौन उर्मिला सनावर?'

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 12:08 PM (IST)

पूर्व विधायक सुरेश राठौर सीबीआई पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को पहचानने से इनकार कर गए, जबकि उन्होंने उर्मिला से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए थे।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर। फाइल फाेटो

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर। फाइल फाेटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

मेहताब आलम, हरिद्वार। कभी उर्मिला सनावर के बाल संवारते हुए तो कभी काठमांडू में दूसरी शादी की फोटो-वीडियो से सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व विधायक सुरेश राठौर शनिवार को सीबीआई की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को ही भूल गए।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उर्मिला सनावर कौन है, मैं नहीं जानता हूं। हालांकि, तीन घंटे की पूछताछ में सुरेश राठौर ने उर्मिला से जुड़े हर सवाल का जवाब सीबीआई को दिया। पूछताछ के बाद राठौर गाड़ी में बैठकर जिस रफ्तार से अपने घर रवाना हुए, वह भी देखने लायक था।

जोरों पर रही दूसरी शादी की चर्चाएं 

ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश राठौर की दूसरी पहचान रविदासाचार्य के रूप में भी होती रही है। साल 2025 में सुरेश राठाैर और सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कुछ फोटो-वीडियो ने राजनीति में हलचल मचा दी थी। जिसमें दोनों के बीच करीबी और फिर दूसरी शादी की चर्चाएं जोरों पर रही।

दोनों ने मीडिया के सामने आकर भी अपने संबंधों पर खुलकर बातचीत थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही विवाद शुरू हो गए। यहां तक फिर भी ठीक था, मगर दिसंबर 2025 में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत के ऑडियो क्लिप ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।

राजनीतिक भूचाल आने से सरकार को कई साल बाद केस की सीबीआई जांच की संस्तुति करानी पड़ी। भाजपा से निष्कासन और कई मुकदमें दर्ज होने पर सुरेश राठौर को राजनीतिक व सामाजिक रूप से इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

शनिवार को सीबीआई की पूछताछ के बाद मीडिया के जुबान पर उर्मिला सनावर का नाम आते ही सुरेश राठौर उखड़ गए। परेशान चेहरे के साथ उन्होंने कहा कि मैं किसी उर्मिला सनावर को नहीं जानता हूं, यह कहते ही वह कार में बैठकर तेज रफ्तार से आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़ें- 2022 में उत्तराखंड को झकझोर गया था अंकिता हत्याकांड, भाजपा नेता का बेटा और दोस्त जेल में बंद ... बड़ा सवाल VVIP कौन?

यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड: जेल में ही रहेंगे पुलकित आर्य समेत तीनों अभियुक्त, जमानत याचिका पर सुनवाई को मिली अगली तारीख