विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार पुलिस का एक्शन, मैकेनिक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; दूसरा बदमाश जंगल में फरार

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:24 AM (IST)

हरिद्वार पुलिस ने बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के आरोपी दो बदमाशों से मुठभेड़ की। इसमें एक बदमाश मुदस्सिर घायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरिद्वार पुलिस ने मैकेनिक हैप्पी के हत्यारों से की मुठभेड़।

  2. एक बदमाश मुदस्सिर पैर में गोली लगने से हुआ गिरफ्तार।

  3. दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला।

घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। बदमाश की पहचान मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। उसके फरार साथी की धरपकड़ के लिए जिले भर में कांबिंग चल रही है।

करीब एक सप्ताह पहले शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। हत्याकांड के शूटरों से शुक्रवार आधी रात बहादराबाद और दौलतपुर के जंगल में पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल मुदस्सिर निवासी कोतवाली देहात सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जिला अस्पताल में पूछताछ की है। हत्या की वजह, साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

खास तौर पर यह पता लगाया जा रहा है कि हैप्पी की हत्या किसके इशारे पर की गई थी। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े कई और राज खुलने की उम्मीद है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार सुबह तक हत्याकांड का पूरा पर्दाफाश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Haridwar Triple Talaq Case: शौहर ने पहले दिया तीन तलाक, फिर बोला - 'चाचा के साथ करना होगा हलाला'