हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़: गोली लगने से दिल्ली का चेन स्नेचर गिरफ्तार, साथी फरार
हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद दिल्ली का एक चेन स्नेचर गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार ...और पढ़ें

HighLights
हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद दिल्ली का चेन स्नेचर गिरफ्तार।
आरोपी नरेश ने तीन चेन लूट की घटनाओं को कबूला।
पुलिस फरार साथी बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मुठभेड़ में गोली लगने पर दिल्ली का चेन स्नेचर गिरफ्तार, साथी फरार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। दो दिन पहले भी एक महिला से चेन छीन कर दो बदमाश फरार हो गए थे।
इसके अलावा हाल ही में कनखल क्षेत्र में भी एक घटना हुई थी। धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान हिल बाईपास मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। घेराबंदी होने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाश की पहचान नरेश निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली के रूप में हुई। आरोपित ने तीनों घटनाएं कुबूल की हैं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।
