विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar News : मिड-डे मील का चावल चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा, एक साथी हो गया फरार

Published: Mon, 22 Jan 2024 09:41 PM (IST)

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर रायघटी निवासी बृजमोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात जब वह अपने ...और पढ़ें

Haridwar News : मिड-डे मील का चावल चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा, एक फरार
Haridwar News : मिड-डे मील का चावल चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा, एक फरार

संवाद सूत्र, लक्सर: स्कूल से मिड-डे मील के चावल चोरी कर ले जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि, उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। ग्रामीण की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर रायघटी निवासी बृजमोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात जब वह अपने घर से गांव में कहीं जा रहा था, तब गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास दो युवक स्कूल से चावल के दो कट्टे ले जाते दिखाई दिए। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवक चावल का कट्टा मौके पर छोड़ भागने लगे।

इस दौरान एक युवक रास्ते में पड़ी ईटों से टकराकर नीचे गिर गया और चोटिल हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए और नीचे गिरे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जीशान निवासी सुल्तानपुर और अपने साथी का नाम जुगनू निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी बताया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पकड़े गए युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश में एक पुलिस टीम को लगाया गया है।