विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार कुंभ 2027: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विराट संगम; मकर संक्रांति से शुरू होकर चैत्र पूर्णिमा तक चलेगा महापर्व

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:21 PM (IST)

देवभूमि उत्तराखंड में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं, जो 14 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक आयोजित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्‍क, हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में आस्था, आध्यात्म, रोमांच और पर्यटन के समन्वय के साथ आगामी 'हरिद्वार कुंभ 2027' की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर की पैड़ी से गूंजते 'हर-हर गंगे' के जयघोष, संतों की वाणी और मां गंगा की पवित्र धारा के बीच आयोजित होने वाला यह महापर्व भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का भव्य उत्सव होगा। राज्य सरकार ने देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

14 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक चलेगा महापर्व

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की शुरुआत 14 जनवरी 2027 (मकर संक्रांति) के पावन पर्व से होगी और इसका समापन 20 अप्रैल 2027 (चैत्र पूर्णिमा) को होगा। इस अवधि के दौरान हरिद्वार की पावन धरती एक बार फिर विश्व भर के श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार रहेगी।
कुंभ का यह महापर्व श्रद्धा, साधना, सेवा और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ अनुभव करने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है—जहां गंगा स्नान से लेकर संत-महात्माओं के दर्शन, अखाड़ों की भव्य पेशवाई और विविध आध्यात्मिक आयोजनों का हर क्षण अपनी विशिष्ट अनुभूति से जुड़ा होता है।

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की जीवंत तस्वीर और सरकारी तैयारियां

हरिद्वार कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की जीवंत तस्वीर भी है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोग एक ही आध्यात्मिक भाव से जुड़ते हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बेहतर कनेक्टिविटी, सुविधाजनक यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालु सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, ताकि आयोजन को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके और किसी भी श्रद्धालु या संत को कोई असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन: यह दशक उत्तराखंड का दशक

उत्तराखंड में विरासत और विकास के संतुलन को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहला, अपनी विरासत पर गर्व और दूसरा, विकास के लिए हर संभव प्रयास। आज उत्तराखंड इन दोनों ही स्तंभों को लगातार मजबूत कर रहा है। ये दशक उत्तराखंड का दशक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश

प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन मानचित्र पर उत्तराखंड का विशेष स्थान है, क्योंकि यहां की संस्कृति और विरासत अत्यंत समृद्ध है। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे पर्यटन स्थल हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सभ्यताओं तथा हमारी पहचान के प्रतीक हैं। यहां पर्यटन को रोजगार से जोड़ने के लिए नए पर्यटन स्थलों के विकास की योजना लागू की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।