विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से नाबालिग सहित दो बहनों को हरिद्वार भगा कर लाया मुस्लिम युवक, रेलवे स्टेशन पर इस तरह खुली पोल

Published: Sun, 08 Jun 2025 03:32 PM (IST)

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से लाई गईं दो नाबालिग बहनों को बचाया। दो मुस्लिम ...और पढ़ें

आरोपित युवकों और दोनों बहनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। Concept
आरोपित युवकों और दोनों बहनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। Concept

HighLights

  1. हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
  2. आरोपित युवकों और दोनों बहनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। दिल्ली से एक नाबालिग समेत दो बहनों को बहला-फुसला कर दो मुस्लिम युवक हरिद्वार ले आए। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि छावला थाने में दोनों बहनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उनके स्वजन दिल्ली पुलिस के साथ रविवार को हरिद्वार पहुंच गए।

हरिद्वार जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन चल रही चेकिंग के दौरान शनिवार देर रात प्लेटफॉर्म पर दो युवक और दो लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद चारों को थाने लाया गया।

थाने में सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि युवक दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर दिल्ली से हरिद्वार ले आए हैं। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि दोनों लड़कियां दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र के रहने वाली हैं और सगी बहनें हैं। दोनों युवक मुस्लिम हैं और घूमने फिरने के बहाने हरिद्वार आए थे।

छावला थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा। पता चला कि दिल्ली पुलिस की कई टीमें इन लड़कियों की तलाश में रवाना हो चुकी हैं। सूचना मिलने के बाद हरिद्वार पहुंची दिल्ली पुलिस व स्वजनों ने दोनों बहनों को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। उन्होंने जीआरपी हरिद्वार को धन्यवाद दिया।

थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों और दोनों बहनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।