विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में लड़कियों को बंधक बनाकर फैक्ट्री में कराई जा रही थी मजदूरी, पार की हैवानियत की हद

Published: Fri, 27 Mar 2026 09:18 AM (IST)

हरिद्वार के सिडकुल स्थित कार्तिक इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में दो नाबालिग सहित तीन लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। 

सिडकुल क्षेत्र की घटना, प्लांट हैड सहित पांच पर मुकदमा। प्रतीकात्मक

सिडकुल क्षेत्र की घटना, प्लांट हैड सहित पांच पर मुकदमा। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में दो नाबालिग सहित तीन लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने और मारपीट कर उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने प्लांट हेड समेत पांच आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देंश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी एक युवती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से सिडकुल स्थित कार्तिक इंटरप्राइजेज कंपनी में कार्यरत है। उसके साथ काम करने वाली दो अन्य लड़कियां नाबालिग हैं। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने आधार कार्ड में उनकी उम्र बढ़ाकर नौकरी पर रखा हुआ था।

ऑफिस में बुलाकर अभद्रता 

कंपनी में मजदूरी में कटौती की जाती थी, जिस कारण कई बार उन्होंने काम छोड़ दिया। इसके बावजूद प्लांट हेड रजनीश शर्मा, सुपरवाइजर मुकेश, लाइन इंचार्ज प्रभा और लाइन हेड स्वीटी बार-बार फोन कर उन्हें वापस काम पर बुलाते रहे। आरोप है कि 24 मार्च को चाय पीकर लौटने पर उन्हें बुलाकर पहले महिला गार्ड से तलाशी कराई गई।

कुछ न मिलने के बावजूद दोपहर में दोबारा ऑफिस में बुलाकर उनके साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए उनके दुपट्टे उतार दिए गए, हाथ बांधकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उन्हें प्लांट में ले जाकर अन्य कर्मचारियों के सामने अपमानित किया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जबरन चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्लांट हेड समेत पांच आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: कुकर्म से तंग कूड़ा बीनने वाले ने पत्थर से कूचकर की साथी की हत्या

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गोकशी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 162 पर गैंगस्टर एक्ट और 67 पर गुंडा एक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।