परिवहन निगम की MD रीना जोशी ने हरिद्वार में पीएम ई-बस सेवा के लिए चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, जल्दी शुरू होगी सेवा
उत्तराखंड परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने हरिद्वार में पीएम ई-बस सेवा के तहत निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण ...और पढ़ें
-1794829901534_m.webp)
HighLights
रीना जोशी ने हरिद्वार में ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
हरिद्वार में जल्द शुरू होगी प्रदूषण-मुक्त ई-बस सेवा।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक व देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण किया।
इस दौरान ‘पीएम ई-बस सेवा’ के अंतर्गत निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन और संबंधित आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चार्जिंग स्टेशन के सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।
कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘पीएम ई-बस सेवा’ राज्य में हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होते ही हरिद्वार क्षेत्र में आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी पवन मेहरा, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार दीक्षित, सहायक महाप्रबंधक (हरिद्वार डिपो) विशाल चंद्रा और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।