विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तारीख न पेशी..मुकदमे की फाइल ही ले उड़ा पति, पत्नी संग चल रहा केस

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 08:09 AM (IST)

हरिद्वार के प्रधान कुटुंब न्यायालय से एक व्यक्ति अपनी पत्नी के विचाराधीन मुकदमे की फाइल लेकर फरार हो गया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

मेहताब आलम, हरिद्वार। प्रधान कुटुंब न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी पत्नी से चल रहे विचाराधीन मुकदमे की फाइल लेकर भाग गया।

न तो केस की तारीख थी न ही कोई पेशी, फिर भी वह महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट पहुंचा और निरीक्षण के बहाने फाइल ले उड़ा। कोर्ट स्टाफ की ओर से सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मुकदमे की फाइल देखने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, प्रधान कुटुंब न्यायालय में तैनात आदेशिका वाहक धर्मवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर को इसरार नाम का युवक कोर्ट पहुंचा था। उसने खुद को अधिवक्ता अलविना का जूनियर बताते हुए रेशमा बनाम इसरार मुकदमे की फाइल देखने की बात कही। इस पर उसे फाइल दे दी गई।

शिकायत के अनुसार वह पत्रावली लेकर फाइल का कवर वहीं छोड़कर चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित के बारे में जानकारी ली जा रही है। यह मामला न्यायालय परिसर और कचहरी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रेशमा बनाम इसरार के नाम से है मुकदमा

युवक जो फाइल लेकर फरार हुआ है, वह रेशमा बनाम इसरार के नाम से है। उसने अपना नाम भी इसरार ही बताया।

प्रधान कुटुंब न्यायालय हरिद्वार में तैनात आदेशिका वाहक धर्मवीर सिंह ने वह कुछ मिनट में वह बिना बताए पत्रावली के मूल कागजात लेकर फरार हो गया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। जानकारी लेने पर महिला अधिवक्ता ने भी अनभिज्ञता जताई।

यह भी पढ़ें- रुड़की ऑनर किलिंग: पकड़ में आया बहन और युवक का हत्यारा अमन, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, दो मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़ें- मानव तस्करी का सरगना मंजूर खलीफा बेगूसराय से गिरफ्तार, सीतामढ़ी में 10 मुकदमे