विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में 'वोट बचाओ-देश बचाओ यात्रा' में कांग्रेसियों के बीच सियासी संग्राम, हरीश रावत पर टिप्पणी पर हाथापाई

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:01 AM (IST)

हरिद्वार में कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' यात्रा के दौरान दो कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर टिप्पणी से भड़के पूर्व जिला पंचायत सदस्य।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर टिप्पणी से भड़के पूर्व जिला पंचायत सदस्य।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भाजपा के खिलाफ वोट बचाने और देश बचाने का संदेश लेकर निकली कांग्रेस की यात्रा में उस समय पार्टी की अंदरूनी खींचतान सड़क पर आ गई, जब दो कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। बात वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कथित टिप्पणी से शुरू हुई और देखते ही देखते तीखी कहासुनी हाथापाई तक पहुंच गई।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह दोनों नेताओं को अलग कराया। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की इस यात्रा के साथ पार्टी के भीतर की तनातनी भी चर्चा का विषय बन गई।

यह भी पढ़ें- हाईकमान के दर पर पहुंचे हरीश रावत, नौ धन्यवाद यात्राएं की रद

हाथापाई तक पहुंच गया मामला 

बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेस की ओर से निकाली गई ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन के निकट सड़क पर लालढांग क्षेत्र निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी और रुड़की क्षेत्र के कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।

हरीश रावत पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

हरिद्वार : पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरजीत लहरी के अनुसार, जितेंद्र पंवार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संबंध में टिप्पणी की थी। गुरजीत लहरी ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुरजीत लहरी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस हाईकमान के सामने पेशी से पहले हरीश रावत का पोस्ट वायरल, बोले- 'सुपारी किलर पर पुलिस मेहरबान'

व्यक्तिगत मतभेदों को पार्टी के सार्वजनिक मंच पर लाने से बचना चाहिए। वोट बचाने और देश बचाने के नारे के बीच पार्टी नेताओं के आपस में उलझने की इस घटना ने कांग्रेस की राजनीतिक मुहिम को असहज स्थिति में ला दिया। हालांकि, विवाद को लेकर दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।