हाईकमान के दर पर पहुंचे हरीश रावत, नौ धन्यवाद यात्राएं की रद
कांग्रेस हाईकमान के सख्त रुख के बाद वरिष्ठ नेता हरीश रावत अपनी 'धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा' पर स्पष्टीकरण देने दिल्ली ...और पढ़ें

स्पष्टीकरण देने दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत. File

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। व्यक्तिगत तौर पर ‘धन्यवाद और जनसंवाद यात्रा’ निकालने को लेकर कांग्रेस हाईकमान के सख्त रुख के बाद वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्पष्टीकरण देने बुधवार देर शाम दिल्ली पहुंच गए।
यद्यपि, पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा के बाहर होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अब वह गुरुवार को सैलजा के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।
स्थगित की "धन्यवाद यात्राएं"
यह भी पढ़ें- कांग्रेस हाईकमान के सामने पेशी से पहले हरीश रावत का पोस्ट वायरल, बोले- 'सुपारी किलर पर पुलिस मेहरबान'
सोमवार को जसपुर से लेकर हल्द्वानी तक की थी यात्रा
कांग्रेस हाईकमान की मनाही के बावजूद रावत ने सोमवार को जसपुर से लेकर हल्द्वानी तक यात्रा की थी। इसी क्रम में हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। बुधवार को दिल्ली रवाना होते समय रावत ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर कहा कि 14 अक्टूबर को उनकी कांग्रेस की विधिवत सदस्यता को सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे।
इससे दो वर्ष पहले वह युवक कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग लेने लगे थे। इन वर्षों में कई गलतियां की होंगी, लेकिन पार्टी ने कभी जवाब-तलब नहीं किया। बहुत हुआ तो यूं ही पूछ लिया कि भई, क्या बात हो गई और हमने अपनी राजनीतिक शरारत का जो भी कारण बताया, पार्टी ने उसे अपने सिपाही का कथन मानकर स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हरीश रावत के तेवरों से थमीं कांग्रेस की सांसें, चुनावी व्यूह रचना संकट में
मैं स्पष्टीकरण देने को उत्सुक
उन्होंने लिखा कि-‘मन में अजीब से उल्लास का अहसास और कुछ गुदगुदी सी महसूस हो रही है, क्योंकि जानकारी मिली है कि मुझसे जवाब या मेरे कुछ ऐक्शंस के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यह चर्चा सुनी तो स्वयं भी मिलने का समय मांग लिया, क्योंकि मैं खुद भी स्पष्टीकरण देने को उत्सुक हूं। तो विधिवत जो एक कमी रह गई थी, मेरे राजनीतिक जीवन में, वो पूरी हो रही है और मैं पार्टी के शीर्ष के सम्मुख अपनी बात रखूंगा।’
