Move to Jagran APP

Haridwar: बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर में उगी झाड़ियों में लगी आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

शाम करीब 530 बजे परिसर के दूसरे हिस्से में उगी झाड़ियों में फिर से आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि दोबारा से विभाग की टीम मौके पर गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

By Harish chandra tiwariEdited By: Shivam YadavTue, 28 Mar 2023 01:26 AM (IST)
Haridwar: बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर में उगी झाड़ियों में लगी आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर में लगी आग। जागरण

ऋषिकेश, जागरण संवाददाता: बीते कई वर्षों से बंद स्टर्डिया फैक्ट्री परिसर में उगी झाड़ियों में आग से हड़कंप मच गया। डेढ़ घंटे के अंतराल में यहां दो बार आग लगी। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

वीरभद्र मार्ग स्थित स्टर्डिया केमिकल फैक्ट्री बीते कई वर्षों से बंद है परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं। कारखाना परिसर के चारों और आबादी बसी है। आइटीबीपी ट्रांसिट कैंप, आवास विकास कालोनी, शिवा एनक्लेव, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज इसी के आसपास स्थित है। फैक्ट्री परिसर में सोमवार की शाम चार बजे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। 

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, आग की लपटें तेजी के साथ चहारदीवारी की ओर बढ़ रही थी। अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद विभाग के दो वाहन आग बुझाने के लिए पहुंचे। करीब डेढ़ घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और अग्निशमन विभाग की टीम वापस लौट गई। 

शाम करीब 5:30 बजे परिसर के दूसरे हिस्से में उगी झाड़ियों में फिर से आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि दोबारा से विभाग की टीम मौके पर गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।