विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में भीषण बाइक भिड़ंत, 11 साल की मासूम की मौत, पिता समेत दो घायल

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:36 PM (IST)

भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 11 वर्षीय बच्ची पीहू की मौत हो गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी से वापस लौटते समय शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस भीषण सड़क हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत पुरकाजी क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव निवासी नितिन अपनी 11 वर्षीय पुत्री पीहू के साथ बाइक पर सवार होकर नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए थे।

बर्थ डे पार्टी से लौट रहे थे

शनिवार देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों पिता-पुत्री बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के बाहर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए भगवानपुर स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम पीहू को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता नितिन और दूसरी बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दूसरे घायल की पहचान करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मासूम की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।