विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उड़ान भरते ही लापता हुआ हरिद्वार अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन, कीमत 40 लाख

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:01 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 12:12 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार में अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए आईआईटी रुड़की से मंगाया गया 40 लाख का ड्रोन उड़ान भरते ही लापता हो गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन उड़ान भरते ही लापता हो गया। ड्रोन की कीमत  40 लाख रुपए बताई जा रही है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।आईआईटी रुड़की के कर्मचारी शिवम नौटियाल की ओर से मिसिंग दर्ज कराई गई है।

अर्द्धकुंभ के लिए मैपिंग जैसे कार्यों के लिए आईआईटी रुड़की से एक ड्रोन हरिद्वार मंगाया गया था। उड़ान भरने के बाद ड्रोन लापता हो गया। ड्रोन की आखिरी लोकेशन उत्तर हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में आई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

Untitled-1 copy

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्द्धकुंभ 2027: आपदा प्रबंधन की तैयारी, बनेगा खतरे का नक्शा

अब शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ड्रोन या तो जंगल में कहीं गिर गया है या फिर जंगल से सटे रिहायशी इलाके में गिरने के बाद किसी ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने ड्रोन की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: गंगनहर में डबल मात्रा में छोड़ा पानी, डूबे अर्द्धकुंभ के लिए निर्माणाधीन घाट, अफरातफरी 

Untitled-1 copy

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मैपिंग और अन्य कार्यों के लिए करीब 40 लाख रुपए ड्रोन इस्तेमाल में लाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भूपतवाला क्षेत्र में करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ान भर रहा था। इस दौरान उसका कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इससे हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि यह ड्रोन पेलोड और अत्याधुनिक कैमरों से लैस था। चर्चा इस बात की भी है कि इसका इस्तेमाल अर्धकुंभ से जुड़े कार्यों के लिए भी किया जा रहा था। हालांकि मेला प्रशासन ने इसका खंडन किया है।

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि अर्धकुंभ से जुड़े कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के ड्रोन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ड्रोन किसका था इस बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है।

आईआईटी रुड़की की ओर से मिसिंग दर्ज कराई गई है। ड्रोन की तलाश की जा रही है। - कुंदन सिंह राणा, शहर कोतवाल