विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार की सात साल की श्रुति लूट रही वाहवाही, किया सामवेद के 400 मंत्रों का पाठ

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 08:51 AM (IST)

हरिद्वार में आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल के 62वें वार्षिकोत्सव में सात वर्षीय श्रुति ने सामवेद के 400 मंत्रों का पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। आर्य समाज सेक्टर-1 बीएचईएल के 62वें वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन भी पांच कुंडीय यज्ञ में बड़ी संख्या में आर्य समाजियों भाग लिया।

सामवेद के 400 मंत्रों का पाठ करने वाली सात साल की श्रुति को संस्था के अध्यक्ष डा. बलवीर तलवार और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर विनय विद्यालंकार ने सम्मानित किया।

सामवेद की पद्धति के अनुसार संध्या कराकर श्रुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। श्रुति बचपन से ही आर्य समाज की शिक्षा-दीक्षा में पली हैं। संस्कृत भाषा पर उनका बहुत अच्छा नियंत्रण है और वह वेदों के श्लोक भी संस्कृत भाषा में शुद्ध उच्चारण के साथ बोलती हैं। उनकी इस काबिलियत की सभी ने प्रशंसा की।

श्रुति ने किया यज्ञ

श्रुति शनिवार को यज्ञ के मुख्य यजमान रहीं और पूरे मनोभाव से यज्ञ किया। इस दौरान श्रुति ने कहा कि यज्ञ करने से आत्मिक शांति मिलती है। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा और मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर विनय विद्यालंकार, संस्था के अध्यक्ष डा. बलवीर तलवार, आचार्य डा. रामकृष्ण शास्त्री, संस्था के संरक्षक ओपी बत्रा, मंत्री मदन सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कार्यक्रम केेे संयोजक आचार्य योगेंद्र मेधावी ने विचार रखे।

भजन प्रवचन और ऋषि प्रसाद लंगर का आयोजन किया गया। रविवार को समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि होंगे। सामवेद परायण 31 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।