रुड़की के कलियर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली... मचा हड़कंप
कलियर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र जागरण, कलियर (रुड़की) । कलियर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची मंगलवार रात से लापता थी। परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में मिली तो स्वजन में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- गुजरात:14 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, मां खींचती रही अश्लील तस्वीरें; दोनों गिरफ्तार
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
बताया गया कि पीड़ित परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और कलियर में हाजिरी देने के लिए आया हुआ था। परिवार के लोग यहां एक स्थान पर ठहरे हुए थे। मंगलवार रात बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को आसपास के क्षेत्रों में तलाश करते रहे।
बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची की हालत और उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म केस में हाई कोर्ट सख्त, SIT बनाने के निर्देश; DNA रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा
साथ ही बच्ची के लापता होने से लेकर बरामद होने तक के घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद कलियर क्षेत्र में पुलिस की गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई है।
एसपी देहात अभय सिंह कहना है कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच और बयान के आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
