प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाए मॉडल
रुड़की केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथि
रुड़की: केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीआरआई के वैज्ञानिक व मुख्य आतिथि डॉ. अतुल अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है। प्रदर्शनी में सतत कृषि अनुप्रयोग, स्वच्छता और स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन और संचार, शैक्षिक खेलकूद आदि विषयों पर छात्रों ने मॉडल तैयार किए। प्राचार्य वीके त्यागी ने बच्चों के बनाए मॉडल की सराहना की। उप प्राचार्या अंजू सिंह ने कहा कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित मॉडल संभागीय स्तर पर प्रदर्शित किए जाएंगे। (संस)