हरिद्वार में दीवार से 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा अजगर, छह घंटे चला रेस्क्यू
हरिद्वार की निर्मल बाग कॉलोनी में शनिवार सुबह एक 16 फुट लंबा अजगर दीवार से होते हुए 40 फुट ऊंचे ...और पढ़ें

16 फुट लंबे अजगर का 40 फुट ऊंचे पेड़ पर रेस्क्यू। जागरण
HighLights
हरिद्वार में 16 फुट लंबा अजगर 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा।
वन विभाग ने छह घंटे में अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
निर्मल बाग कॉलोनी में लोगों ने अजगर को सबसे पहले देखा।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। निर्मल बाग कालोनी के पास शनिवार सुबह करीब 16 फुट लंबे विशालकाय अजगर के दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। पहले अजगर दीवार पर रेंगता नजर आया और वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया।
पेड़ की शाखाओं के बीच अजगर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे निर्मल बाग कालोनी के पास कुछ लोगों की नजर दीवार पर रेंग रहे अजगर पर पड़ी। जंगल से निकलकर आए विशालकाय अजगर को देखने के लिए कुछ ही देर में आसपास के लोग जुटने लगे। सूचना वन विभाग को दी गई। टीम के पहुंचने से पहले अजगर दीवार से होते हुए करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया।
इतनी ऊंचाई पर शाखाओं के बीच बैठे अजगर को नीचे उतारना वनकर्मियों के लिए चुनौती बन गया। टीम ने आसपास के लोगों को दूर हटाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अजगर की स्थिति को देखते हुए वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई की और पेड़ की कुछ डालियां भी काटीं। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंंड में नशा तस्करों पर एसटीएफ की कार्रवाई: 50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, स्कूलों में करनी थी सप्लाई
रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि अजगर करीब 16 फुट लंबा था। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने उसे देखा था। वह दीवार से होते हुए पेड़ पर चढ़ गया था। वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया। अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
