उत्तराखंंड में नशा तस्करों पर एसटीएफ की कार्रवाई: 50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, स्कूलों में करनी थी सप्लाई
एसटीएफ उत्तराखंड ने देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र से 50 लाख रुपये की 265 ग्राम हेरोइन के साथ हरिद्वार के कलियर ...और पढ़ें

एसटीएफ उत्तराखंड की ओर से गिरफ्तार हेरोइन तस्कर।
HighLights
एसटीएफ ने 50 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की
हरिद्वार कलियर के तीन तस्कर देहरादून से गिरफ्तार
युवाओं और छात्रों को निशाना बनाते थे ये तस्कर
जागरण संवाददाता, देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड ने 50 लाख रुपये की हेराेइन के साथ हरिद्वार कलियर के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पूर्व में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर व क्लेमेनटाउन क्षेत्र में तस्करी कर चुके हैं। एसटीएफ की टीम ने तीनों आरोपितों को क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से पकड़ा है। पूछताछ में तस्करों से अहम जानकारी हाथ लगने की संभावना है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को लंबे समय से हेराेइन तस्करी की सूचना मिल रही थी।
शु्क्रवार रात को एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाते हुए तीनों तस्करों को 265 ग्राम हेरोइन के साथ क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार निवासी नावेद अली, साहिब अली व मुकर्रम मलिक के रूप में हुई है।
एसटीएफ उत्तराखंड ने तस्करों को क्लेमेनटाउन क्षेत्र से किया गिरफ्तार
पूछताछ में तसकरों ने बताया गया वह नशे के आदि युवाओं व स्कूली छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने के उद्देश्य से आए थे। वह पूर्व में ऋषिकेश तथा देहरादून के राजपुर, प्रेमनगर एवं क्लेमेनटाउन क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर चुके हैं। बरामद हेरोइन के संबंध में थाना क्लेमेनटाउन में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। नशा तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर को कब्जे में लिया गया है, जिसे वह किसी बोरिंग का काम करने वाले व्यक्ति से मांगकर लाए थे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, दिन में तपिश और रात में पहाड़ों पर ठंडक का अहसास
पूछताछ के बाद बड़ी मछलियां फंसने की उम्मीद
एसटीएफ की टीम आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है। उनसे मुख्य सप्लायरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के बाद एसटीएफ बड़ी मछलियों को गिरफ्तार कर सकती है। एसटीएफ के अनुसार तस्कर लंबे समय से इस धंधे से जुड़े हुए थे, वह किससे हेरोइन लेकर आते थे व देहरादून व ऋषिकेश में उनका साथी कौन है, इसके बारे में भी एसटीएफ जानकारी जुटा रही है।
