हरिद्वार में पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था
फोटो--7 व 11,12 - कांवड़ पटरी के अलावा हाईवे से भी गुजर रहे पैदल कांवड़िए -अंदरूनी
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: डाक कांवड़ शुरू होने से पहले ही शहर के अंदर कांवड़ यात्रियों ने दस्तक दे दी। कांवड़ पटरी के साथ हाईवे का एक हिस्सा इन यात्रियों के हवाले है। वहीं, शहर के अंदरूनी मार्गो पर भी कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं। इस लिहाज से यातायात व्यवस्था तीन दिन पहले ही पटरी से उतरनी शुरू हो गई है।
28 जुलाई को कांवड़ मेला शुरू होने से तीन अगस्त तक पंचक के बावजूद कांवड़ यात्रियों की बड़ी संख्या देखने को मिली। शुरुआत के तीन दिन यात्रियों को नहर पटरी मार्ग से ही वापस भेजने का पुलिस का प्रयास रंग लाया। मगर, पंचक खत्म होने पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने से शहर के सभी मार्ग पर पैक हो गए। हालांकि, पुलिस मुख्य चौराहों से कांवड़ यात्रियों को हाईवे से नहर पटरी मार्ग से भेजने का प्रयास कर रही है, लेकिन बीच रास्तों से निकलकर यात्री शहर के अंदरूनी मार्गों पर पहुंच रहे हैं। इसके कारण शहर के अंदर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। हाईवे का एक हिस्सा दो दिन पहले ही कांवड़ यात्रियों के हवाले किया जा चुका है। फिलहाल स्थिति यह है कि कांवड़ पटरी, हाइवे और शहर के अंदरूनी मार्ग सभी जगहों पर कांवड़ यात्री चल रहे हैं। दुपहिया सवार कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ी-
हरिद्वार: बड़ी डाक कांवड़ के अलावा दुपहिया वाहन सवार यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। बाइक पर अमूमन पश्चिमी यूपी व हरियाणा और दिल्ली के कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी।