विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अटूट आस्था: हापुड़ के मोहित तोमर दंडवत कांवड़ लेकर हरिद्वार से रवाना, शिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक

Published: Sat, 11 Jul 2026 06:39 PM (IST)

हापुड़ के मोहित तोमर ने हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा शुरू की है, जो 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर अपने गांव में जलाभिषेक करेंगे।

दंडवत कांवड़ लेकर जाते डूहरी पिलखुवा निवासी मोहित तोमर। वीडियो ग्रैब

दंडवत कांवड़ लेकर जाते डूहरी पिलखुवा निवासी मोहित तोमर। वीडियो ग्रैब 

HighLights

  1. मोहित तोमर ने हरिद्वार से अपनी दूसरी दंडवत कांवड़ यात्रा शुरू की

  2. वह 11 अगस्त महाशिवरात्रि पर अपने पैतृक गांव में जलाभिषेक करेंगे

  3. यह यात्रा बिना किसी मन्नत के, केवल शिव भक्ति के लिए है

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के अंतर्गत डूहरी पिलखुवा गांव के निवासी मोहित तोमर शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ हर की पैड़ी से 'दंडवत कांवड़' लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।

वह आगामी 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।

बिना किसी मन्नत के भोले की भक्ति

कांवड़ यात्रा की शुरुआत करते हुए मोहित तोमर ने बताया कि यह उनकी दूसरी दंडवत कांवड़ यात्रा है। इससे पिछले वर्ष भी वे इसी तरह दंडवत करते हुए गंगाजल लेकर गए थे।

उन्होंने अपनी आस्था को निस्वार्थ बताते हुए कहा कि भगवान शिव के प्रति मेरी अटूट श्रद्धा है।

कहा कि मैं किसी विशेष मन्नत या सांसारिक मनोकामना की पूर्ति के लिए यह कठिन कांवड़ लेकर नहीं जा रहा हूं। महादेव ने मुझे जो कुछ भी दिया है, वह पर्याप्त है।

भोलेनाथ की महिमा सचमुच निराली है और उन्हीं की असीम कृपा से मैं इतनी लंबी और कठिन दंडवत यात्रा को भी आसानी से पूरा कर लेता हूं।

सहयोगियों की टीम दे रही है साथ

मोहित तोमर की इस कठिन और श्रद्धापूर्ण यात्रा को सफल बनाने के लिए उनके साथ सहयोगियों की एक पूरी टीम भी चल रही है।

इन सहयोगियों में विशाल, विवेक, अभिषेक, यश, विजेंद्र सिंह और यश शामिल हैं, जो यात्रा के दौरान उनकी व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।

हर की पैड़ी से रवानगी के दौरान वहां मौजूद अन्य तीर्थयात्रियों ने भी मोहित के जज्बे को नमन किया।

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra को लेकर हरिद्वार पुलिस की एडवाइजरी, कांवड़ की ऊंचाई तय और रेट्रो साइलेंसर बैन

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: बरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे से होगा वाहनों का डायवर्जन! लखनऊ-शाहजहांपुर जाने वालों को होगा फायदा