नगर निगम कर्मियों ने खेली फूलों की होली
जागरण संवाददाता हरिद्वार नगर निगम कर्मचारियों की ओर से मंगलवार को निगम परिसर में होल
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नगर निगम कर्मचारियों की ओर से मंगलवार को निगम परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम कर्मियों ने फूलों की होली खेल एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने कहा कि त्यौहार मिलकर मनाने से उसका रंग और गाढ़ा होता है। उन्होंने कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, महेंद्र यादव, कर अधीक्षक राहुल कैंथोला, रमेश सिंह रावत, ओपी मौर्य, राजेंद्र घाघट, सुबोध शर्मा, वेदपाल, रविंद्र राठौर, राकेश राजपूत, सुनील ममगाई, आकाश, सोनू, मकतूल, बिल्ला समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें