विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिल्म प्रोड्यूसर व भाजपा नेता हाजी शकील सैफी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, 40 करोड़ की फिरौती मांगी

By KK SharmaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 14 Nov 2026 10:27 PM (IST)

फिल्म प्रोड्यूसर और बीजेपी नेता हाजी शकील सैफी को कलियर में जियारत के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फिल्म प्रोड्यूसर हाजी शकील सैफी को मिली धमकी।

  2. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 40 करोड़ फिरौती मांगी।

  3. परिवार को ग्रेनाइट बम से उड़ाने की धमकी।

संवाद सूत्र, जागरण, कलियर (हरिद्वार)। दरगाह साबिर पाक में जियारत के लिए पहुंचे दिल्ली के निहाल विहार, नांगलोई निवासी फ़िल्म प्रोड्यूसर ओर बीजेपी नेता को मोबाइल फोन पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

फोन पर 40 करोड़ फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को ग्रेनाइट बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस मामले में कलियर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले चार नवंबर को दिल्ली के निहाल विहार थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

दिल्ली निवासी हाजी शकील सैफी के अनुसार वह कलियर में जियारत करने आये थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के नाम से फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे 40 करोड़ की फिरौती की रकम की मांग की और रकम नहीं देने पर परिवार बम से उड़ाने की धमकी दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हाजी शकील सैफी का फिल्म जगत से भी पुराना जुड़ाव रहा है। वह सैफी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रह चुके हैं और फिल्म निर्माण से जुड़े रहे हैं।

वर्तमान में वह वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन, सैफी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और इंडिया सैफी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें पूर्व में भी धमकी मिली थी। य्या मामले में उन्होंने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हाजी शकील सैफी दरगाह में जियारत के लिए आए थे। उन्होंने पुलिस को फोन पर धमकी मिलने की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। उनके अनुसार, चार नवंबर को दिल्ली के निहाल विहार थाने में भी इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

कलियर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी दिल्ली में इस धमकी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था उनके पास लगातार फोन आ रहे हैं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिए साथ ही जिस नंबर से धमकी आई है इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने हरिद्वार अर्धकुंभ के लिए खोला खजाना, दिए 78.18 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: रेलवे स्टेशन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए खास प्लान, लेकिन पहले होगी मॉक ड्रिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।