Move to Jagran APP

ग्राम्य विकास से ही होगा भारत का असल विकास: भैया जी जोशी

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 04:03 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 04:03 PM (IST)
ग्राम्य विकास से ही होगा भारत का असल विकास: भैया जी जोशी
ग्राम्य विकास से ही होगा भारत का असल विकास: भैया जी जोशी

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि जब तक ग्राम्य विकास नहीं होगा, तब तक भारत का समुचित विकास भी नहीं हो सकता है। इसलिए राष्ट्र का विकास करने के लिए पहले ग्राम्य विकास करना जरूरी होगा।

loksabha election banner

कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में आयोजित किसान गोष्ठी में काश्तकारों को संबोधित करते हुए सर कार्यवाह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को रसायन खेती छोड़कर जैविक खेती पर अधिक जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में अंधाधुंध रसायन पड़ते रहेंगे, तब तक खेतों से कुछ समय के लिए तो उत्पादन मिलता रहेगा, लेकिन एक दिन जहरीले खाद की अधिकता के चलते जमीन बंजर हो जाएगी। जिससे एक दिन खेत अन्न उगलना बंद कर देंगे। इसलिए जीवन भर खेतों से उत्पादन लेने के लिए किसान जैविक खेती अपनाएं। सर कार्यवाह ने कहा कि जैविक खेती करने से अनेक फायदे तो होंगे ही, लेकिन गांव में रहने वाले किसानों से ग्राम्य विकास भी होगा। उन्होंने किसानों से जैविक खेती करने का आह्वान किया। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल ¨सह ने कहा कि जैविक खेती से किसान स्वावलंबी तो बनता ही है, इससे उसका शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ¨सह, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ¨सह, विभाग प्रचारक शरद कुमार, जिला प्रचारक पुष्पराज, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मास्टर नकलीराम राम ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, जसवंत ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.