भाजयुमो ने किया मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान
सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया।
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया।
शुक्रवार को लगाए गए शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि 14 से 20 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा सप्ताह के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही है। जिसमें विभिन्न सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि सभी कार्यकत्र्ता प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना ईश्वर से कर रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर और कोरोना महामारी की इस विकट आपदा में रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए, इसी उद्देश्य को लेकर ही युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने हरिद्वार समेत रुड़की, भगवानपुर, कलियर में शिविर लगाकर रक्तदान किया। जिससे ब्लड बैंकों में रक्त की आपूर्ति बनी रहे। मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन चौहान, सचिन गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, विदित शर्मा, विक्रम भुल्लर, मोहित चौधरी, इंद्रपाल, बिदर पाल, चंद्रकांत पांडे, शिवम ठाकुर, अभिनव चौहान, अभिषेक आदि ने रक्तदान किया।