घर बैठे आसानी से टैक्स जमा करा सकेंगे लोग
संवाद सहयोगी, रुड़की: रुड़की नगर निगम ई-नगर सेवा से जुड़ने जा रहा है। निगम का डाटा कं
संवाद सहयोगी, रुड़की: रुड़की नगर निगम ई-नगर सेवा से जुड़ने जा रहा है। निगम का डाटा कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में आने वाले सभी 35 हजार भवनों आदि के टैक्स की पूरी डिटेल कंप्यूटर में फीड की जा रही है। इसके बाद नगर निगम में सभी टैक्स और चार्ज आदि ऑनलाइन जमा होंगे। जिससे निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को टैक्स जमा करने में बेहद आसानी होगी। साथ ही निगम का भी कार्य काफी कम हो जाएगा।
नगर निगम रुड़की हर साल गृहकर के लिए मैनुअल बिल तैयार करता है। इसके बाद शहरवासी बिलों को जमा करने के लिए निगम पहुंचते हैं और लंबी कतार में खड़े होते हैं। इसके बाद भी रसीदों की पो¨स्टग न होने के कारण पुराना बिल जुड़कर आ जाता है। पिछले साल अधिकांश भवन स्वामियों के साथ यह समस्या हुई। जिसके बाद बिलों को निगम पहुंचकर ठीक कराया गया। जिनके पास पुरानी रसीद नहीं थी। उन्हें पूरा बिल ही जमा कराना पड़ा लेकिन अब यह समस्या दूर होने जा रही है। नगर निगम रुड़की को ई नगर सेवा से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए निगम में काम चल रहा है। निगम के सभी रेकॉर्ड को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसमें निगम क्षेत्र में आने वाले उन सभी भवनों के टैक्स का भी रेकार्ड फीड हो रहा है। जिन पर निगम गृहकर आदि वसूलता है। यह सभी डाटा कंप्यूटराज्ड होने के बाद टैक्स ऑनलाइन जमा हो सकेगा। साथ ही रोड क¨टग आदि का चार्ज भी ऑनलाइन ही जमा होगा। इस व्यवस्था के बाद भवन स्वामियों को रसीद आदि संभालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वह जो भी टैक्स जमा कराएंगे। वह खुद-ब-खुद उनके बिल में जमा हो जाएगा और जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में ही पूरा डेटा सामने आ जाएगा।
--------
नगर निगम को ई-नगर सेवा से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए निगम के सभी डेटा को कंप्यूटराज्ड किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा भवन स्वामियों को मिलेगा। वे ऑनलाइन अपना गृहकर जमा करा सकेंगे। साथ ही उन पर कितना टैक्स बकाया है इसकी भी जानकारी उन्हें मिल सकेगी। कार्य जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर अधिकारी नगर निगम रुड़की