गो महिमा के साथ गायत्री जयंती महापर्व का श्रीगणेश
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिन चलने वाले गायत्री जयंती महापर्व का बु
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिन चलने वाले गायत्री जयंती महापर्व का बुधवार शुभारंभ हो गया। पहले दिन के पहले सत्र में गो की महिमा का गान किया गया। वहीं दूसरे सत्र में गंगा की महिमा पर विशेष सत्संग हुआ। इस अवसर पर शांतिकुंज रचनात्मक प्रकोष्ठ के समन्यवक केदार प्रसाद दुबे ने 'भारत की पहचान है गंगा' विषय पर व्याख्यान दिया।
सायंकालीन सभा में बौद्ध धर्म में मानवता पर देसंविवि के कुलसचिव संदीप कुमार, इंजीनियर कालीचरण शर्मा, अरविन्द कुमार और केपी दुबे ने ¨हदू, इस्लाम व इसाई धर्म में मानवता पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता वीरेश्वर उपाध्याय ने की। उन्होंने वर्तमान समय की मानवता को परिभाषित करते हुए इसे संस्कारित और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण खंडावाले ने किया। इससे पूर्व गायत्री जयंती महापर्व की शुरुआत मां गायत्री की विशेष आरती व ध्यान साधना से हुई। देश-विदेश से आए हजारों साधकों ने हवन कर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से समृद्ध राष्ट्र की कामना की।