Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में गैस पाइपलाइन में आग लगने से मची अफरा-तफरी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jul 2020 01:16 PM (IST)

    मध्य हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी में गैस पाइपलाइन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

    हरिद्वार में गैस पाइपलाइन में आग लगने से मची अफरा-तफरी

    हरिद्वार, जेएनएन। मध्य हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी में गैस पाइपलाइन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।  बता दें कि वि‍केक विहार कॉलोनी में कुछ दिन पहले ही गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी। मंगलवार को एक गड्ढे में पाइप लाइन लीकेज होने पर अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन की टीम विवेक विहार पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गैस पाइपलाइन में आग लगने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     मध्य हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी में भूमिगत गैस पाइपलाइन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल टीम कॉलोनी पहुंची और आग बुझाई। ट्रायल के दौर में ही गैस पाइप लाइन में आग लगने की घटना से लोग सहम गए हैं। 

    शहर में करीब डेढ़ साल से भूमिगत गैस पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। मध्य हरिद्वार सहित कुछ इलाकों में लाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ कॉलोनियों में सप्लाई भी चालू की जा चुकी है, जबकि कई जगहों पर ट्रायल चल रहा है। विवेक विहार कॉलोनी में कुछ दिन पहले ही गैस पाइपलाइन चालू की गई थी। 

    मंगलवार सुबह एक गड्ढे में पाइप लाइन लीकेज होने पर अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन की टीम विवेक विहार पहुंची और मशक्कत कर आग पर बुझाई। गनीमत रही कि आग ज्यादा दूर तक नहीं फैली और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। गैस पाइपलाइन में आग लगने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। 

    एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल टीम मौके पर गई थी। आग बुझा ली गई है। घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गैस पाइपलाइन डालने वाली तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: चकराता के छजाड गांव में सिलेंडर फटने से दो आवासीय मकान जलकर राख