नमामि गंगे के कार्यो का किया निरीक्षण
बहादराबाद: नमामि गंगे के तहत वन क्षेत्र में हो रहे कार्यो का मुख्य वन संरक्षक ने निरीक्षण कि
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 05:51 PM (IST)
बहादराबाद: नमामि गंगे के तहत वन क्षेत्र में हो रहे कार्यो का मुख्य वन संरक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र वन्यजीवों के लिए कंद मूल और फल के पौधे अधिक से अधिक लगाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को पहुंचे मुख्य वन संरक्षक संतोष विजय शर्मा ने हरिद्वार, रसियाबड़, चिड़ियापुर, श्यामपुर आदि क्षेत्रों में चलाए जा रहे वन विकास कार्यों को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लगाए गए पौधों को भी देखा। साथ ही, बहादराबाद में बनाई गई पौधशाला का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएफओ आकाश वर्मा, एसडीओ एनबी शर्मा, रेंजर दिनेश कुमार नौड़ियाल, ओपी ¨सह, नंद किशोर पांडे आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें