Move to Jagran APP

Coronavirus: कोरोना की आशंका के चलते रुड़की में चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में कि‍या गया भर्ती

सिविल अस्पताल रुड़की में कोरोना वायरस की आशंका के चलते चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने चारों लोगों के सैंपल लि‍ए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 03:41 PM (IST)
Coronavirus: कोरोना की आशंका के चलते रुड़की में चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में कि‍या गया भर्ती
Coronavirus: कोरोना की आशंका के चलते रुड़की में चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में कि‍या गया भर्ती

देहरादून, जेएनएन। सिविल अस्पताल रुड़की में कोरोना वायरस की आशंका के चलते चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने चारों लोगों के सैंपल लि‍ए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

loksabha election banner

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, रुड़की मालवीय चौक नगर निवास एक मरीज चाइना से 22 जनवरी को लौटा था। वह चाइना के लोयान में काम करते थे। उन्‍हें चार दिन से फीवर है। माजरा इकबालपुर निवासी दूसरा मरीज जयपुर से लौटा है। उसे भी बुखार की शिकायत है। सलेमपुर निवासी तीसरा युवक मुंबई से लौटा है। उसे भी बुखार की शिकायत है। इसके अलावा जर्मनी से एक व्यक्ति लौटा है। उसे भी बुखार की शिकायत है। चारों लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इस संबंध में सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया कि सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा। 

यह भी पढ़ें: कोई भूखा न रहे, इसकी व्यवस्था करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

पंजाब से लौटे व्‍यक्ति में कोरोना की आशंका

रुड़की में पंजाब के बराड़ा से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना की आशंका में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां मरीज का चेकअप करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों का कहना है कि मरीज में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं मिला है। व्यक्ति नारसन के खेड़ा गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: coronavirus: उत्तराखंड 31 तक लॉकडाउन, जानिए किन पर रहेगा प्रतिबंध और किसे मिलेगी छूट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.