शौच से रोकने पर झगड़ा चार का किया चालान
बहादराबाद: शौच को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित चार व्यक्तिया
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 08:49 PM (IST)
बहादराबाद: शौच को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित चार व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
थानाक्षेत्र के ग्राम बोंगला के पास राधिका एन्क्लेव कालोनी निवासी तेजपाल का लड़का नितिन बराबर के खेत में शौच करने गया। उसी दौरान बिल्डर्स अशोक कुमार पुत्र वेदपाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद और उसके साथी सुरेश ने नितिन को शौच करने को मना किया। तेजपाल और अशोक में कहासुनी हो गई। देखते-देखते तेजपाल की पत्नी रेखा भी आ गई। दोनों पक्षों में गालीगलौज के होने लगी। सूचना पर पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर शांतिभंग में चालान कर दिया।(संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें