Move to Jagran APP

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में चार को किया नाजमद

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाऐ हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही देवर पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 05:29 PM (IST)
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में चार को किया नाजमद

संवाद सहयोगी, मंगलौर: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाऐ हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही देवर पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शगुफ्ता खानम निवासी मोहल्ला टोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ला टोली निवासी कारी नसीम के साथ 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके शादी में करीब पांच लाख रुपये का सामान अपनी नौकरी के पैसे से खरीद कर घर में रखा गया था। साथ ही करीब दस लाख रुपये अपने पति कारी नसीम अहमद को व्यापार में लगाने के लिए दिए थे। जब तक उसके पति जीवित रहे ससुराल पक्ष द्वारा उसे तंग व परेशान नहीं किया गया, लेकिन 16 अप्रैल को उसके पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष ने 19 अप्रैल को उसके जेवर व सभी सामान तथा दस्तावेज अपने पास रख कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता जब दोबारा वापस सुसराल पहुंची तो उसको घुसने नहीं दिया। साथ ही सामान देने इन्कार कर दिया। उसने 16 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली व सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात्रि को पीड़िता व उसकी बहन अपनी सहेली के घर से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसके ससुर खलील अहमद, देवर शमीम अहमद, जेठ शकील अहमद व सलीम अहमद पहले से ही घात लगाए बैठे थे। आरोपितों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। साथ ही पुलिस को दी गई तहरीर वापस लेने की धमकी दी। विरोध किया तो देवर शमीम अहमद ने सार्वजनिक स्थान पर ही उसके कपड़े फाड़ डाले। उसके शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपित भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.