निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराएगी भाजपा-सतपाल महाराज
संवाद सहयोगी, रुड़की: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा ि
संवाद सहयोगी, रुड़की: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ही अपना परचम लहराएगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ चुनाव में जुट जाने के लिए कहा।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शनिवार शाम को दिल्ली से हरिद्वार जाते हुए कुछ देर रुड़की में ठहरे। यहां उन्होंने सिविललाइंस में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधायक प्रदीप बत्रा व संगठन के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि निकाय चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर जो भी कार्यकर्ता नाराज हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने के भुगतान के लिए सरकार प्रयासरत है। निकाय चुनाव के बाद सरकार गन्ना किसानों के भुगतान में तेजी लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता संगठित होकर काम करें। कहा कि उत्तराखंड के विकास को लेकर प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी काम कर रही है। वर्ष 2013 की आपदा ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के विकास को फिर से पटरी पर खड़ा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। ऑलवेदर रोड बनाकर चारों धामों का मार्ग सुगम किया जा रहा है। अब प्रदेश में लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल ¨सह चौहान, महामंत्री अमन त्यागी, पूर्व पार्षद अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष अर¨वद गौतम, कुंवर नागेश्वर, शोभाराम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, नितिन त्यागी आदि उपस्थित रहे।