Move to Jagran APP

शिकारियों व वनकर्मियों में नोकझोंक की चर्चा

संवाद सहयोगी हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व की धौलखंड रेंज में शिकारियों व वन कर्मियों के

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:35 PM (IST)
शिकारियों व वनकर्मियों में नोकझोंक की चर्चा
शिकारियों व वनकर्मियों में नोकझोंक की चर्चा

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की धौलखंड रेंज में शिकारियों व वन कर्मियों के बीच नोकझोंक होने की चर्चाएं हैं, इसके बाद जब सख्ती दिखी तो वनकर्मियों से शिकारी बच के निकल गए। हालांकि अधिकारी ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं, लेकिन यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

loksabha election banner

खानपुर रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों से आबादी क्षेत्र लगा हुआ है। इससे यहां शिकार होने की घटनाएं होती रहती हैं। इसके कारण यह क्षेत्र शिकार को लेकर अतिसंवेदनशील है। इसी कारण यहां वन कर्मियों की ओर से कड़ी गश्त की जाती है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व राजाजी टाइगर रिजर्व की धौलखंड रेंज में कुछ शिकारी शिकार करने की नीयत से जंगलों में घुस गए, लेकिन उन्हें वन कर्मियों ने देख लिया। उनसे पूछताछ करने के दौरान वन कर्मियों की कहासुनी हो गई। इस पर वन कर्मियों ने मामले की सूचना वन अधिकारियों को दी। इतने में शिकारी मौका पाकर फरार हो गए। उधर, धौलखंड के रेंजर ज्वाला प्रसाद का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। अगर ऐसा होता तो शिकारियों को पकड़ लिया जाता। यह केवल अफवाह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.