राजवाहों में कम मात्रा में पानी आने से किसान परेशान
रुड़की: इन दिनों रजवाहों में कम पानी आने से किसान परेशान है। उनके सामने फसलों की सिंचाई का संकट उत्पन
रुड़की: इन दिनों रजवाहों में कम पानी आने से किसान परेशान है। उनके सामने फसलों की सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है।
रुड़की तहसील क्षेत्र में गंगनहर से 11 रजवाहे निकल रहे हैं। इनमें सर्की, हरचंदपुर निजामपुर, लिब्बरहेड़ी, ब्रह्मापुर, लखनौता आदि शामिल हैं। करीब 11 हजार किसान इन रजवाहों से अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं, लेकिन गंगनहर से रजवाहों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। किसान राजबीर ¨सह, सुरेंद्र और ऋषिपाल ने बताया कि रजवाहे में पानी कम मात्रा में आने की वजह से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वह खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग के एसडीओ मनोज बिष्ट ने बताया कि पानी की किल्लत बनी हुई है। जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक यह संकट बना रहेगा। उन्होंने बताया कि गंगनहर में भी रात के समय जल स्तर कम हो रहा है। (जासं)